चंडीगढ़, 28 अगस्त 2025 – ‘भूखे को रोटी, प्यासे को पानी’ की मानवता भरी कहावत आज चंडीगढ़ के पालिका बाजार में देखने को मिली। माता मनसा देवी ट्रस्ट की ओर से एक वैन के जरिए लंगर की सेवा की गई। इस नेक कार्य को अंजाम देने वाले दानवीर सज्जन ने खुद को कैमरे से दूर रखा और गुमनाम रहना पसंद किया। लंगर का यह आयोजन पालिका बाजार और पास के सरकारी स्कूल के पास होने के कारण, बच्चों ने भी बड़ी संख्या में लंगर ग्रहण किया। इस सेवा भाव ने न केवल ज़रूरतमंदों की भूख शांत की, बल्कि समाज में मानवता और सेवा के महत्व का भी संदेश दिया। यह घटना दर्शाती है कि समाज में आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं जो बिना किसी दिखावे के निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करते हैं।
www.feedfront.in
चंडीगढ़ के पालिका बाजार में मानवता की सेवा, माता मनसा देवी ट्रस्ट ने लगाया लंगर
✍️ By: Narinder Singh
👁️ Trending Views till today 09:57 PM