चंडीगढ़: नवनियुक्त सनातन धर्म परिषद, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) एवं नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज के चंडीगढ़ के सेक्टर 42 में आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस नेता एवं सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर सिंह बंटी ने स्वामी रसिक महाराज को पुष्प गुच्छ और शॉल भेंट कर उनका गर्मजोशी से सम्मान किया।
प्रेरणादायी संदेश:
इस अवसर पर उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए संत रसिक महाराज ने एक प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने कहा, “जीवन में शेर बनो, सिंहासन की चिंता मत करो। जो व्यक्ति मेहनत और लगन से जनसेवा करता है, भगवान उसे अवश्य फल देते हैं।”
चंडीगढ़ में चल रहे विकास कार्यों के लिए संत रसिक महाराज ने सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर सिंह बंटी की दिल से प्रशंसा की और उनके प्रयासों को सराहा। स्वागत कार्यक्रम में रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 42 के प्रधान श्री राजकुमार शर्मा, पवन सिंगला, मलकीत सिंह, राकेश कुमार, दीप भट्टी, चरणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में सेक्टरवासी उपस्थित रहे। सभी ने स्वामी रसिक महाराज का गर्मजोशी से स्वागत किया।
