चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी श्री संजय टंडन जी के सेक्टर 18डी स्थित निवास स्थान पर सत्य साईं बाबा जी का 100वाँ जन्मोत्सवम (शताब्दी महोत्सव) अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस खास आयोजन में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस भव्य आयोजन की अगुवाई श्री संजय टंडन और उनके परिवार ने की। जनसेवा के लिए जाने जाने वाले टंडन परिवार के दिवंगत मुखिया श्री बलराम दास टंडन जी के नाम पर एक चैरिटेबल ट्रस्ट भी है, जो निरंतर गरीब परिवारों की मदद करता है। गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान संजय टंडन जी ने गरीब लोगों को लाखों राशन किट दान स्वरूप वितरित की थी।
राजनीतिक दूरियां मिटीं:
साईं जन्मोत्सवम पर एक विशेष बात यह देखने को मिली कि राजनीति से परे, अलग-अलग पार्टियों के बड़े-बड़े नेताओं ने आयोजन स्थल पर आकर सत्य साईं बाबा जी का आशीर्वाद लिया। इस आयोजन में पंजाब के महामहिम राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया जी भी सत्य साईं बाबा जी के दरबार में नतमस्तक हुए। दरबार में हाजिरी लगाने वालों में श्री जतिंदर मलहोत्रा, मिन हरप्रीत कौर बबला, सुभाष चावला, गोयल जी, देवशाली जी, टीटू भाई, अजय जी, रवि कांत, देवेंद्र बबला, अनूप गुप्ता, लक्की, संजीव वर्मा और शहर के कई अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे। श्रद्धालुओं के लिए लंगर का विशेष प्रबंध किया गया था। इस भव्य आयोजन के दौरान चंडीगढ़ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने भी सुरक्षा का दायित्व कुशलतापूर्वक निभाया।

