चंडीगढ़: 14 वेस्ट, धनास में सांई भक्तों की टोली द्वारा सांई पालकी झांकी का भव्य आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय रंग में रंग दिया। बैंड-बाजों और ढोल-धमाकों के साथ विभिन्न गाड़ियों को फूलों से सजाकर सांई जी की पालकी झांकी को और भी आकर्षक बनाया गया। झांकी अलग-अलग कॉलोनियों से गुजरी और भक्तों को अपने रंग में रंगते हुए माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
लंगर सेवा और भक्तों का उत्साह
इस अवसर पर कई सांई भक्तों ने अलग-अलग तरह के लंगर का प्रबंध किया हुआ था। डबल स्टोरी, धनास के निवासी राकेश कश्यप ने भी हर वर्ष की तरह इस बार भी सांई पालकी में लंगर की सेवा प्रदान की। उन्होंने कड़ी-चावल, केले, पेस्ट्री और पानी का लंगर लगाया और सांई बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जो श्रद्धा और भक्ति के साथ इस आयोजन में शामिल हुए।
‘महफिल-ए-सांई’ का होगा आयोजन
इस भक्तिमय माहौल को जारी रखते हुए, रविवार 28 सितंबर को शाम 6 बजे ‘महफिल-ए-सांई’ कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस आयोजन में अलग-अलग सूफी कलाकार अपनी गायकी से समां बांधेंगे और भक्तों को सांई भक्ति में लीन कर देंगे। इसके साथ ही, महफिल-ए-सांई के बाद भक्तों की इच्छा अनुसार सांई भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। यह तीन दिवसीय आयोजन धनास और आसपास के क्षेत्रों के सांई भक्तों के लिए श्रद्धा और भक्ति का एक अनुपम संगम बन गया है।

