चंडीगढ़: मोहाली से एक दुखद खबर सामने आई है। चंडीगढ़ बर्ड एम्बुलेंस के मानद सदस्य, फिल्मी अदाकार और फीडफफ्रंट मैनेजमेंट काउंसिल ऑफ पंजाब (FMCP) के संयुक्त संयोजक डॉ. प्रिंस मेहरा उर्फ मंजीत मेहरा की बड़ी बहन श्रीमती परमजीत कौर का 14 नवंबर 2025 को मोहाली में दुखद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, परमजीत कौर पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं और उनके कई ऑपरेशन भी हुए थे, जिसके कारण उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी। उनका इलाज PGI चंडीगढ़ में चल रहा था, जहाँ पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।
शाम लगभग 4:30 बजे बलौंगी के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों, परिचितों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार की ओर से सभी परिचितों और समाज के सदस्यों से अनुरोध किया गया था कि वे इस दुख की घड़ी में शोक-संतप्त परिवार के साथ उपस्थित होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करें। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

