मोहाली:
जब एक-एक निशाना सधता है और हर गोली सटीक अंकों में बदलती है, तो वहीं से एक खिलाड़ी की असली पहचान बननी शुरू होती है। खेला वतन पंजाब 2026 में करणवीर धीमान ने जीता गोल्ड, पंजाब सरकार द्वारा आयोजित खेला पंजाब की मोहाली में अपने मां-बाप और स्कूल का नाम रौशन किया। मोहाली के लर्निंग पाथ स्कूल के छात्र करणवीर धीमान ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 381 अंक प्राप्त करके गोल्ड मेडल हासिल किया।
चार सीरीज में बिखेरी चमक
करणवीर धीमान ने चार सीरीज में क्रमशः 95, 95, 96 और 96 अंक प्राप्त किए।
पंजाब सरकार ने किया सम्मानित
उनके अच्छे प्रदर्शन से पंजाब सरकार की ओर से उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। सरकार ने आगे बढ़कर और अच्छे प्रदर्शन का आशीर्वाद दिया।
परिवार और स्कूल में खुशी की लहर
करणवीर की इस उपलब्धि पर रिश्तेदारों और स्कूल प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
संपादकीय टिप्पणी: किसी भी खेल में सटीकता और धैर्य की सबसे बड़ी परीक्षा शूटिंग जैसे खेलों में होती है, जहां एक पल की चूक भी नतीजे बदल सकती है। करणवीर धीमान का चारों सीरीज में लगातार उच्च अंक हासिल करना उनकी मेहनत और एकाग्रता का प्रमाण है। “खेला वतन पंजाब” जैसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देती हैं, जो आगे चलकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकती हैं। ज़रूरत है कि ऐसे होनहार खिलाड़ियों को आगे भी बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलती रहें, ताकि वे अपनी इस कामयाबी को और ऊंचाइयों तक ले जा सकें।
