चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में मंगलवार सुबह एक कपड़े के शोरूम में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शोरूम की पहली और दूसरी मंजिल से आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की 5-6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने की सूचना मिलने पर शोरूम मालिक को भी बुलाया गया। हालांकि, मालिक ने बताया कि वे रात को ही मेन स्विच बंद करके गए थे, जिससे शॉर्ट सर्किट की संभावना कम लग रही है। आग लगने के कारण को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद ही आग लगने के असली कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना में लाखों रुपए के कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग लगने के कारणों की गहनता से जांच कर रही हैं।
चंडीगढ़ सेक्टर 20 के कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
26 की सुबह के समय आग की लपटें देख मचा हड़कंप, दमकल की 5-6 गाड़ियां मौके पर पहुंची; आग लगने के कारणों की जांच जारी।
6.3K
Manjit Singh
Also known as Dr. Prince Mehra . Working as a journalist since 2021, with a passion for uncovering untold stories and delivering factual, balanced news to the public. Dedicated to covering a range of topics including politics, social issues, and human interest stories. Committed to ethical journalism, in-depth research, and meaningful storytelling that connects with readers. Proud to be a part of the Feedfront team, contributing honest and responsible journalism to inform and empower society.
