चंडीगढ़ : शहर में वेंडर्स की रोज़मर्रा की परेशानियों को लेकर आज नगर निगम चंडीगढ़ के इंफोर्समेंट विंग की पहली महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता इंफोर्समेंट विंग के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा ने की। बैठक में वेंडर्स की समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई और कई अहम फैसले लिए गए।
बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने वेंडर्स से जुड़े तीन प्रमुख मुद्दे निगम के समक्ष रखे। जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि शहर में आज तक वेंडर्स का कोई विस्तृत और नियमानुसार सर्वे नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द सभी वेंडर्स का पुनः सर्वे करवाया जाए, ताकि उन्हें वैध पहचान पत्र और लाइसेंस प्रदान किए जा सकें।
उन्होंने दूसरा मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिन वेंडर्स के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं, उनकी आर्थिक और पारिवारिक स्थिति को देखते हुए उन्हें दोबारा मौका दिया जाए। जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि ये वेंडर्स अपनी रोज़ी-रोटी इसी काम से चलाते हैं और उनके लाइसेंस रद्द होने के कारण उनका परिवार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसलिए, मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके लाइसेंस दोबारा बहाल किए जाएं।
तीसरे मुद्दे के तौर पर उन्होंने वेंडर्स के लिए स्थायी वेंडिंग ज़ोन चिन्हित कर, उन्हें बेहतर सुविधाएं देने की बात कही, जिससे अवैध वेंडिंग पर भी नियंत्रण रखा जा सके और अधिकृत वेंडर्स को भी सम्मानजनक ढंग से काम करने का अवसर मिले।
बैठक में इंफोर्समेंट विंग के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा ने कहा कि वेंडर्स शहर की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों को नगर निगम प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और जल्द समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
इस बैठक में निगम के अधिकारी, वेंडर्स यूनियन के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए। वेंडर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और उम्मीद जताई कि निगम जल्द राहत देगी।
वेंडर्स ने बैठक के आयोजन और जसबीर सिंह बंटी द्वारा उठाए गए मुद्दों की सराहना की और कहा कि इससे उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का हल निकलने की उम्मीद जगी है।
www.feedfront.in
चंडीगढ़ में वेंडर्स की समस्याओं पर नगर निगम इंफोर्समेंट विंग की अहम बैठक, जसबीर सिंह बंटी ने रखे तीन बड़े मुद्दे
✍️ By: Manjit Singh
👁️ Trending Views till today 11:09 AM